Alwar मंत्री के वार्ड में आ रहा झाग और बदबूदार पानी, लोग परेशान

Alwar मंत्री के वार्ड में आ रहा झाग और बदबूदार पानी, लोग परेशान
 
Alwar मंत्री के वार्ड में आ रहा झाग और बदबूदार पानी, लोग परेशान

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर अलवर नगर निगम के वार्ड 49 और राज्य मंत्री संजय शर्मा के वार्ड में भरे गंदे पानी से लोग परेशान है। नलों में झाग और बदबूदार पानी आता है। कई बार रोड जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने के बाद मिले आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। अब वापस तीन दिन से नलों में गंदा पानी आने लगा है। वार्ड 49 के प्रतापबास के निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि विशाल मार्ट के सामने वाली गली में सबसे अधिक परेशानी हैं। यहां काफी घरों में गंदा पानी आता है।

करीब 48 घंटे में एक बार पानी सप्लाई होता है। वो भी गंदा और झागदार आता है, जिसके विरोध में 8 महीने पहले रोड जाम भी कर चुके हैं। उसके बाद अधिकारियों ने पानी के लीकेज को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उसके बावजूद भी समस्या खत्म नहीं हो सकी है। बीच में एक बार लीकेज को ठीक किया गया था। कुछ दिन बाद ही वापस गंदा पानी आने लग गया।

गंदे पानी और झाग। इस पानी का बहाना पड़ता है।

गंदे पानी और झाग। इस पानी का बहाना पड़ता है।

वार्ड के विनय कुमार ने बताया कि बीजेपी सरकार में वन मंत्री बने संजय शर्मा का भी यही वार्ड है। वार्ड के लोगों ने संजय शर्मा को भी अवगत कराया है। उसके बाद अधिकारियों ने कहा कि तुरंत संमाधान किया जााएगा। अब तक सुध नहीं ली है। अब तीन दिनों से वापस गंदा पानी आने लग गया। पिछले 6 महीने से लोगों की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती गई है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उधर, जलदाय विभाग के XEN कमल नारंग का कहना है कि लीकेज हो सकता है। टीम भेजकर जांच करा लेते हैं। जल्दी गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।