राजस्थान में यहाँ प्रेमी जोड़ो ने परिजनों को देख लगाई दौड़, जानें पूरा मामला

राजस्थान में यहाँ प्रेमी जोड़ो ने परिजनों को देख लगाई दौड़, जानें पूरा मामला
 
राजस्थान में यहाँ प्रेमी जोड़ो ने परिजनों को देख लगाई दौड़, जानें पूरा मामला

जालोर न्यूज़ डेस्क, राजस्थान में हम लव मैरिज के कई किस्से सुनते हैं। जब घरवालों के रोने धोने के बीच भी प्रेमी युगल शादी कर लेते हैं। लेकिन राजस्थान के जालौर में एक अनूठा प्रेम विवाह सामने आया है। जिसकी कहानी बिल्कुल एक फिल्म जैसी है।

सगाई के बाद भागकर की शादी

यहां एक ही समाज के लड़के और लड़की की सगाई नहीं हुई तो दोनों ने भागकर शादी की। जब परिजन उन्हें पकड़ने के लिए गए तो प्रेमी युगल दौड़ता हुआ एसपी ऑफिस पहुंच गया। इस दौरान घरवाले उनका पीछा करता रहे।

लड़के लड़की के पीछे भागे घरवाले

जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह लड़के और लड़की के पीछे घरवाले भाग रहे हैं। लेकिन दोनों एसपी ऑफिस पहुंच ही जाते हैं। दोनों के एसपी ऑफिस पहुंचने के बाद वहां एक बार लोगों की काफी भीड़ जमा हो जाती है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को वहां से हटा देते हैं।

सगाई दूसरी जगह करने पर भागे

जिस लड़के और लड़की ने यह शादी की वह दोनों एक समाज के ही है। पहले उन्हें संभावना थी कि घरवाले उनकी शादी करवा देंगे। लेकिन जब घर वालों ने उनकी सगाई और कहीं करवाने की सोची तो दोनों ने भागने का फैसला लिया।

प्रेमी जोड़े ने मांगी सुरक्षा

प्रेमी जोड़ी ने एसपी के सामने पेश होकर एक दूसरे के साथ रहने और पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकाला। आपको बता दें कि लड़के की उम्र 21 साल से ज्यादा हो और लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा हो और यदि दोनों शादी करके साथ में रहना चाहे तो रह सकते हैं। यह कानूनी तौर पर भी जायज है।