Jaisalmer महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भादरिया गौशाला एवं सरस डेयरी प्लांट का किया भ्रमण

Jaisalmer महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भादरिया गौशाला एवं सरस डेयरी प्लांट का किया भ्रमण
 
Jaisalmer महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भादरिया गौशाला एवं सरस डेयरी प्लांट का किया भ्रमण
जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर नाबार्ड व मूलपुरी कंप्यूटर एजुकेशन एंड आईटी ट्रेनिंग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डेयरी फार्म का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भादरिया गौशाला व सरस डेयरी प्लांट का भ्रमण किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से महिलाओं द्वारा गौशाला की गतिविधियों को देखा गया। जिसमें वहां पर किस प्रकार से गौ सेवा की जाती है, गायों के उत्पाद को किस तरीके से बाजार तक पहुंचाया जाता है और गायों के रखरखाव व चारागाह पद्धति को पूर्ण रुप से समझाया गया। साथ ही सरस डेयरी के माध्यम से वहां किस तरीके से दूध की पैकिंग की जाती है, गर्म किया जाता है तथा उसकी किस तरीके से क्वालिटी के रुप में पैक करने की गतिविधियों को सीखा गया।

वहीं सरस डेयरी प्लांट के सभी कार्य गतिविधियों के बारे में टेक्निकल हरेंद्र शर्मा द्वारा मार्गदर्शन दिया गया व पूर्ण रुप से महिलाओं को हर पद्धति के बारे में समझाया गया। भादरिया गौशाला में समाजसेवी लाभुराम कुमावत द्वारा सभी प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया व गायों की नस्ल सुधार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

सचिव रामेश्वर बोरावत ने महिलाओं को जन जागरण के लिए, अपने जीवन में प्रगति के लिए जागरूक रहने, जीवन को हमेशा अच्छे विचारों से व जीवन में अपने परिवार को नशे से दूर रखने के लिए आह्वान किया गया तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण को लेकर अपने परिवार को आर्थिक उन्नत बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में गोगदे कोऑर्डिनेटर तारा देवी, कोऑर्डिनेटर यशोदा देवी, लाखा के कोऑर्डिनेटर नागेश कुमार द्वारा सभी महिलाओं को इस कार्य योजना में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।