Jhunjhunu बिसाऊ में झमाझम के बाद उमस से मिली राहत
झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, शहर में गुरुवार तड़के सावन महिने की पहली झमाझम बरसात के बाद उमस से राहत मिली तो किसानो के चेहरे खिलखिला उठे। वहीं शहर के कई वार्डो में लोगों के आसियाने उजड़ने की तस्वीर भी सामने आई। शहर के वार्ड 6 में कलीम अली शेख का मकान गिर गया। जिससे उनको काफी नुकसान हो गया। और परिवार के लोग बेघर हो गए। कलीम अली शेख, सायरा बानो का कहना कि रात तीन बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जब हम सब परिवार के लोग इन मकानों में सो रहे थे। अचानक पत्थर गिरने की आवाज आई। जिस पर हम सब पास के दूसरे मकानों की ओर भागे। फिर थोडी देर बाद देखते देखते आंखों के सामने पूरा मकान गिर पडा़। जिसमें दो कमरे, रसोई गिर पडे़। उसमे रखा खाने पीने का सामान सहित कूलर, पंखा, बैड, फ्रिज, टीवी आदि सामान टूट गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी आदमी को चोट नहीं आई।
वहीं वार्ड के पार्षद को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वार्ड 14 के पार्षद बसंत चेजारा ने तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नू को सूचना दी। वहीं इसी वार्ड के अब्दुल मजीद के घर की 25 फीट दीवार ढह जाने से बने बाथरूम व शौचालय ढह गए। इसी प्रकार दूसरा हादसा वार्ड 13 में देवकरण खारड़िया के घर के आगे बना नाला टूट जाने से हुआ। नाला टूटने से पानी का बहाव तेज होने के कारण मकान के मुख्य दरवाजे सहित 25 फीट दीवार गिर पडी़। और बरसात का पानी मकानों में घुस गया। मकान में रहने वाली गीता देवी व प्रेमचंद खारड़िया ने नगरपालिका प्रसाशन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। और बताया कि नगरपालिका के कर्मचारी जेसीबी की सहायता से घर के बाहर बने नाले की सफाई की थी। उस दौरान जेसीबी से जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूट गई थी। जिस पर पानी घर में घुस गया। अब फिर से नाला का निर्माण किया जा रहा था।
लेकिन आज फिर से तड़के तीन बजे हुई तेज बारिश के कारण नाला टूट गया। और सारा पानी घर के आँगन में बह गया। जिससे मकान तालाब में तब्दील हो गया। ढाई बीघा बाड़े में खड़ी बाजरे फसल नष्ट हो गई। और पास के पपू जाखड़, मूलचन्द खरडीयां सहित आधा दर्जन घरो में दरारे आ गई। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी है। इस घटना की सूचना पर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया गया। राहत के लिए काम शुरू हुआ। उसके बाद तहसीलदार महेन्द्र सिंह रत्नू ने भी मौके का जायजा लिया और राहत के लिए आश्वासन दिया। इसी प्रकार शहर के वार्ड 16, श्रीराम हवेली के पास, हाइटन स्कूल के पास, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास, पंजाब नेशनल बैंक तक जलभराव की समस्या बनी रही। जिस कारण शहर की कई स्कूल नहीं खुली। और बैंक व बाजार आने जाने का मुख्य रास्ता शाम होने तक जाम रहा। जिससे लोग बैंक का लेन देन नहीं कर सके ।