Jodhpur खेजड़ली में बनेगा अमृता देवी विश्नोई देसी प्लांट केंद्र, चलेगी इलेक्ट्रिकल बसें

Jodhpur खेजड़ली में बनेगा अमृता देवी विश्नोई देसी प्लांट केंद्र, चलेगी इलेक्ट्रिकल बसें
 
Jodhpur खेजड़ली में बनेगा अमृता देवी विश्नोई देसी प्लांट केंद्र, चलेगी इलेक्ट्रिकल बसें

जोधपुर न्यूज़ डेस्क,  राजस्थान ने अपना पहला बजट जनता के सामने रख दिया है। जोधपुर में सीधे तौर पर इस बजट में इलेक्ट्रिकल बस चलाने व खेजड़ली गांव में अमृता देवी विश्नोई नाम से देसी प्लांट केंद्र बनाने की घोषणा की गई है। इस प्लांट से पश्चिम राजस्थान के किसानों को काफी फायदा होने वाला है। राजस्थान का अंतरिम बज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में पेश किया है। इस बजट में जोधपुर की आम जनता के लिए भी काफी कुछ है। प्रदेश में करीब 70 हजार युवाओं के लिए भर्तिया निकाली जाएगी। साथ ही बुजुर्ग व महिलाओं के पेंशन में 150 रुपए बढ़ाए जाएंगे।

500 इलेक्ट्रिकल बसें चलेगी

अंतरिम बजट में जयपुर, जोधपुर व कोटा में 500 इलेक्ट्रिकल बसें चलने कही घोषणा की है। यह बसें जोधपुर के शहरी क्षेत्रों में सीटी बस के रूप में चलाई जाएगी। जिससे की शहर के प्रदूषण को कम किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को नई तकनीक से रुबरू करवाया जाएगा।

देसी वनस्पति को मिलेगी पहचान

बजट में जोधपुर के खेजड़ली गांव में अमृता देवी विश्नोई देसी प्लांट केंद्र बनाने की घोषणा की गई है। इस प्लांट में पश्चिम राजस्थान में उगने वाली सभी देशी वनस्पति को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसमें खेजड़ी, कुमठ, केर के साथ ही कई तरह की घास व अन्य देसी पौधे शामिल होंगे। आपको बता दे कि अभी भी जोधपुर में इन देसी प्लांट पर काफी काम किया जा रहा है। जिससे किसानों को फायदा हो सके। अब सरकार के इस कदम के बाद यहां और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।