Karoli निर्भया के साथ अब कालिका कसेगी मनचलों पर शिकंजा

Karoli निर्भया के साथ अब कालिका कसेगी मनचलों पर शिकंजा
 
Karoli निर्भया के साथ अब कालिका कसेगी मनचलों पर शिकंजा
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों पर महिला/बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी तथा अन्य अप्रिय घटनाओं की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने जिले में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया है। लाल-नीली बत्ती लगी सायरन युक्त स्कूटी पर सवार तथा विशेष सुविधाओं से लैस नीली वर्दी में यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को एसपी बृजेश उपाध्याय ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी सवार कालिकाएं अब मनचलों सहित असामाजिक तत्वों की हरकतों पर नजर रखेंगी और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले एसपी ने ऑपरेशन गरिमा के तहत एंटी रोमियो निर्भया स्कवायड का पुर्नगठन किया था।

कालिका टीम को रवाना करने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 3 स्कूटी पर नीली वर्दी में 6 महिला पुलिसकर्मी कॉलेज, स्कूल, कोचिंग सेंटर्स सहित सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों पर नजर रखकर उनके साथ सती से निपटेंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 3 स्कूटी प्राप्त हुई हैं। 1 हिण्डौन तथा 2 स्कूटी जिला मुयालय पर रहेगी। 3 स्कूटियों पर 6 महिला पुलिसकर्मी मनचलों की हरकतों पर निगरानी रखेंगी।कालिका यूनिट दो पारियों में कार्य करेगी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनमें आत्मविश्वास का संचार करेगी तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी।