Bhilwara जहाजपुर पंचायत-समिति में कौशल शर्मा को बनाया प्रधान

Bhilwara जहाजपुर पंचायत-समिति में कौशल शर्मा को बनाया प्रधान
 
Bhilwara जहाजपुर पंचायत-समिति में कौशल शर्मा को बनाया प्रधान

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, आज पंचायत समिति जहाजपुर में कौशल शर्मा ने प्रधान का पदभार ग्रहण किया। शर्मा वार्ड 13 से पंचायत समिति सदस्य हैं तथा शक्करगढ़ के पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी हैं। सोमवार देर शाम पंचायती राज विभाग के उप सचिव संतोष कुमार गोयल ने आदेश जारी कर उन्हें पंचायत समिति का प्रधान नियुक्त किया। इसके बाद आज मंगलवार को उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जहाजपुर विधायक गोपी मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए तथा भाजपा व भगवा झंडे लहराए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया तथा विधायक गोपी मीना को कंधों पर उठा लिया। इस दौरान कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, चेयरमैन नरेश मीना, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीना, उपाध्यक्ष राजीव कांटिया, भाजपा नेता राकेश पत्रिया, जमना लाल डिडवानिया, कैलाश टेपण, अमित गुर्जर, मोहित मीना, सुरेन्द्र मीना, कमल बांगड़, भंवर टांक, अरविंद भुवालिया, महेन्द्र खटीक, नन्द भंवर सिंह, अशोक शर्मा, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच मौजूद रहे।