Kota सात्विक और पौष्टिक भोजन से विचारों में आती है शुद्धता

Kota सात्विक और पौष्टिक भोजन से विचारों में आती है शुद्धता
 
Kota सात्विक और पौष्टिक भोजन से विचारों में आती है शुद्धता

कोटा न्यूज़ डेस्क, सन टू ह्युमन फाउंडेशन के निशुल्क नए दृष्टिकोण वाला शिविर में रोजाना 2 हजार से अधिक शहरवासी शामिल हो रहे हैं। यहां प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान के समागम से शरीर को स्वस्थ, मन को आनंदित और चेतना की झलक के लिए सही आहार, सही व्यायाम, सही ध्यान के न केवल यूनिवर्सल सूत्र बताए जा रहे हैं।

फाउण्डेशन के संस्थापक परम आलय मंगलवार को कोटा पहुंचे। उन्होंने कई क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ शरीर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में 21 दिन में लार बदलती है, 120 दिन में रक्त बदलता है और 3 साल में मांस-पेशियां में बदलाव हो जाता है। संगठन का सात्विक व पौष्टिक आहार के माध्यम से विचारों में शुद्धता लाने का अभियान है। हमारे विचारों की शुद्धता में बड़ा प्रभाव आहार का होता है, इसीलिए इस शिविर के माध्यम से सात्विक और पौष्टिक आहार पर जोर दिया जाता है। इसीलिए शिविर में परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया जाता है, ताकि पूरे परिवार के आहार में बदलाव हो सके। मानधना परिवार के डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि शिविर 16 मई तक चलेगा।