Bharatpur में भगवान आदिनाथ ने किया नगर भ्रमण, भक्तो की उमड़ी भीड़

Bharatpur में भगवान आदिनाथ ने किया नगर भ्रमण, भक्तो की उमड़ी भीड़
 
Bharatpur में भगवान आदिनाथ ने किया नगर भ्रमण, भक्तो की उमड़ी भीड़

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भुसावर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुनिश्री 108 युधिष्ठिर सागर महाराज के सानिध्य में नगर भ्रमण एवं कलश रथ यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।


कार्यक्रम के दौरान भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया। जहां भुसावर, भरतपुर, जयपुर, आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जैन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भुसावर कस्बे में भगवान आदिनाथ की रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान आदिनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर नृत्य किया और पालना झुलाकर भगवान आदिनाथ को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। प्रवचन करते हुए मुनि युधिष्ठिर सागर महाराज ने कहा कि आज युवा अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की याद दिलाते रहना चाहिए।