Nagaur तेज गर्मी से सड़कें सुनसान, धूप से आमजन त्रस्त

Nagaur तेज गर्मी से सड़कें सुनसान, धूप से आमजन त्रस्त
 
Nagaur तेज गर्मी से सड़कें सुनसान, धूप से आमजन त्रस्त

नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर में तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। नागौर में गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सड़कें सूनी हैं। जूस-शिकंजी के काउंटर पर भीड़ लग रही हैं।रविवार की वजह से लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।  नागौर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। पिछले दो दिनों में आंधी चलने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। आज सुबह 11 बजे तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। नागौर वेदर स्टेशन की ओर से जारी आंकड़ों को देखकर लगता है कि फिलहाल गर्मी कम होने की कोई उम्मीद नहीं है।

तापमान में वृद्धि की वजह से लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गर्म हवाओं की वजह से नागौर समेत आसपास के इलाकों के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ा रहे हैं। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग कूलर और एयरकंडीशनर की ओट ले रहे हैं। नागौर में बढ़ते तापमान की वजह से लोग दिन में बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर में मुख्य सड़कें सूनी हो रही हैं। आगामी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।