बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर आया नया अपडेट, Congress ने कमलकांत कटारा को दिया टिकट, त्रिकोणीय मुकाबला

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर आया नया अपडेट, Congress ने कमलकांत कटारा को दिया टिकट, त्रिकोणीय मुकाबला
 
बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर आया नया अपडेट, Congress ने कमलकांत कटारा को दिया टिकट, त्रिकोणीय मुकाबला

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क,  राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान किया। बागीदौरा सीट से कमल कांत कटारा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कमल कांत कटारा आज ही अपना नामांकन करेंगे। कमल कांत कटारा पहले बीटीपी में थे। करीब डेढ़ माह पहले ही BTP को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। अब बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। 26 अप्रैल को बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।

महेंद्रजीत सिंह मालवीया के इस्तीफे सं खाली हुई थी सीट

बागीदौरा विधानसभा चुनाव 2023 में महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। 19 फरवरी को मालवीया ने बागीदौरा विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। फिर महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। महेंद्रजीत सिंह मालवीया को भाजपा ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

26 अप्रैल को होगा मतदान, 4 जून को होगी मतगणना

भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी जयकृष्ण पटेल को बागीदौरा विधानसभा चुनाव 2023 में 60 हजार 387 वोट मत प्राप्त हुए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी। बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव नामांकन भरने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल और उम्मीदवारों के नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 26 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी