Jhalawar में निर्भया स्क्वायड टीम ने 2 मनचलों को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

Jhalawar में निर्भया स्क्वायड टीम ने 2 मनचलों को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
 
Jhalawar में निर्भया स्क्वायड टीम ने 2 मनचलों को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ निर्भया स्क्वायड की टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान झालावाड़ के मास्टर कॉलोनी और खण्डिया चौपाटी के बीच आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अभद्र टिप्पणी कर परेशान करने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की। मौके से 2 मनचलों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

निर्भया स्क्वायड की टीम ने 2 मनचलों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।  - Dainik Bhaskar

झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि निर्भया स्क्वायड स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों की ओर से लगातार मनचले युवकों पर कार्रवाई की जा रही है। संजय मेहरा पुत्र जमनालाल निवासी खण्डिया कॉलोनी, सोनू कुमार पुत्र श्यामलाल बसेडा निवासी बसेडा मोहल्ला झालावाड़ को गिरफ्तार किया। निर्भया स्क्वायड टीम में हेड कॉन्स्टेबल संगीता शर्मा, कॉन्स्टेबल बिजली और सलमा मौजूद रहीं। निर्भय स्क्वायड टीम सार्वजनिक स्थानों पर घूमकर इस तरह के आरोपियों पर नजर रखती है। सूचना मिलने पर भी कार्रवाई करती है।