Jaipur राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5.32 करोड़ हुई, 15.54 लाख नए मतदाता

Jaipur राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5.32 करोड़ हुई, 15.54 लाख नए मतदाता
 
Jaipur राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5.32 करोड़ हुई, 15.54 लाख नए मतदाता
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचन विभाग द्वारा गुरुवार को राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया है। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र की सूचियों का अंतिम प्रकाशन 13 फरवरी को होगा। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं (करणपुर क्षेत्र के आंकड़ों सहित)। इनमें 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों में कुल 5,29,68,476 मतदाता हैं, इनमें से 2,74,75,971 पुरुष, 2,53,51,276 महिला एवं 1,41,229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। 18-19 साल के 15,54,604 नव मतदाता वर्ष 2023 में संपन्न विधानसभा आम चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के बाद मतदाता सूचियों में 279,366 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, जबकि प्रारूप प्रकाशन के बाद संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के दौरान 5,20,807 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस अवधि में 264564 मतदाताओं के नाम हटाए भी हैं। इस प्रकार शुद्ध रूप से 256243 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या बढ़ी

19 जनवरी को दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित हुए। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश में 5,60,425 दिव्यांग मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 11,72,260 पंजीकृत थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर क्रमशः 5,72,965 तथा 12,85,960 हो गई है।

लैंगिक अनुपात में सुधार हुआ

मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन 8 फरवरी, 2024 के अनुसार, मतदाता सूचियों में लैंगिक अनुपात 920 की तुलना में 923 हो गया है। निर्वाचक जनसंख्या अनुपात भी 650 की तुलना में 654 हो गया है। कुल पंजीकृत मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत 2.94 है। राज्य में सभी मतदाताओं के लिए मतदाता पहचान पत्र (एपिक) जारी हो चुके हैं।

मतदाताओं में बढ़ोतरी

विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में मतदाताओं की संख्या में 2.00%, विद्याधर नगर में 2.00%, 96-टोंक में 1.73%, 46-झोटवाडा में 1.61% एवं 49-हवामहल में 1.54% वृद्धि हुई है। 199 विस क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित सूचियों के अनुसार सर्विस वोटर्स की संख्या 141821 है, इनमें 4874 महिला हैं। प्रदेश में 36090 स्थानों पर मतदान केन्द्रों की संख्या 51507 है।