Banswara के बेणेश्वर धाम में 14 फरवरी को पहुंचेगी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Banswara के बेणेश्वर धाम में 14 फरवरी को पहुंचेगी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
 
Banswara के बेणेश्वर धाम में 14 फरवरी को पहुंचेगी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम आना प्रस्तावित है. राष्ट्रपति राजीविका द्वारा 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे. लाखों आदिवासियों की आस्था स्थल और त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम (बांसवाड़ा) पर 14 फरवरी को आदिवासी महाकुंभ मेला लगेगा।

इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान जनजातीय क्षेत्र की कला और संस्कृति की झलक भी पेश की जायेगी. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के एसीएस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए.

कार्यक्रम स्थल पर पांच हेलीपैड, दस हजार महिलाओं के ठहरने के लिए एक गुंबद और राजीविका के लिए स्टॉल की व्यवस्था की जा रही है। लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस भेजने के लिए वाहन, पेयजल, भोजन, नाश्ता आदि की की जा रही तैयारियों के साथ-साथ राष्ट्रपति मुर्मू यहां प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और राजीविका महिलाओं से बातचीत करेंगे।

वागड़ की प्रतिनिधि गैर नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेगी

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने बताया कि राष्ट्रपति के समक्ष जनजातीय क्षेत्र की कला एवं संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जायेगी. इसके लिए ढोल-नगाड़ों और झांझ-मंजीरों की थाप के साथ वागड़ की होली का प्रतिनिधि नृत्य पेश करने की भी व्यवस्था की जाएगी.

इसी प्रकार राजीविका उत्पादों एवं अन्य उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के साथ-साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति से संबंधित विषयों को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया जायेगा।