Dausa बांदीकुई में राजपूतो ने मनाई वीर शिरोमणि की जयंती

Dausa बांदीकुई में राजपूतो ने मनाई वीर शिरोमणि की जयंती
 
Dausa बांदीकुई में राजपूतो ने मनाई वीर शिरोमणि की जयंती

दौसा न्यूज़ डेस्क, राजपूत सभा बांदीकुई द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत सभा बांदीकुई के अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम हमीर सिंह नंदेरा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजपाल सिंह चौहान सिकंदरा ने मातृ वंदना की तथा महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। दशरथ सिंह रतनावत व हनुमान सिंह कल्याणावत ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर चलने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल सिंह कल्याणावत ने कहा कि स्वयं भगवान नारायण ने क्षत्रिय महिलाओं के गर्भ से 24 अवतार लिए हैं। क्षत्रिय कुल सबसे पवित्र कुल है। जिसमें महान वीर पुरुषों ने जन्म लिया है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भी इसी कुल में हुए हैं। हमें महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र से कुछ सीख लेनी चाहिए तथा उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम को हमीर सिंह नंदेरा ने भी संबोधित किया तथा समाज को बेहतर बनाने के सुझाव दिए। अंत में राजपूत सभा बांदीकुई के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री राजपूत सभा बांदीकुई संरक्षक समिति के अध्यक्ष भंवर सिंह नंदेरा, शंभू सिंह मोटूका, गिरधर सिंह नांगल, वैद्य बलबीर सिंह कुशवाह, राजपूत सभा महासचिव हिम्मत सिंह, हनुमान सिंह, दशरथ सिंह रत्नावत, महेंद्र सिंह चोरवाड़ा, जसवंत सिंह चौहान, राजपूत करणी सेना बांदीकुई के प्रदेश सचिव रमेश सिंह मोटूका, सूरजभान सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे।