जयपुर में सोडानी और पिंक पर्ल समेत 16 नामी जगहों के सैंपल फेल

जयपुर में अगर आप समोसे, पनीर से बने आइटम, चिकन चंगेजी, दूध-दही, आइस कैंडी खा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाइए। खाद्य विभाग की जांच में राजधानी के नामी-गिरामी मिठाई से लेकर अन्य स्टोर से लिए गए सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं........
 
जयपुर में सोडानी और पिंक पर्ल समेत 16 नामी जगहों के सैंपल फेल

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! जयपुर में अगर आप समोसे, पनीर से बने आइटम, चिकन चंगेजी, दूध-दही, आइस कैंडी खा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाइए। खाद्य विभाग की जांच में राजधानी के नामी-गिरामी मिठाई से लेकर अन्य स्टोर से लिए गए सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।

 

शंकर समोसा,  सोडानी स्वीट्स, कलकत्ता चाट और पिंक पर्ल समेत तमाम खाद्य पदार्थ बेचने वालों के यहां से पनीर के लिए गए सैंपल मिलावटी मिले हैं। इतना ही नहीं मोहम्मदी पैलेस के चिकन चंगेजी का नमूना भी फेल हो गया है। इससे साफ है कि शहर में बिक रहे अधिकांश खाद्य पदार्थ हमारे सेहत के लिए खतरनाक हैं। 

281 में से 14 नमूने असुरक्षित पाए गए

खाद्य विभाग द्वारा मिलावट के संदेह में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अभी आ गई है। 281 खाद्य पदार्थों में से 14 नमूने असुरक्षित (फेल) पाए गए। वहीं, 78 सब-स्टैंडर्ड (फेल) हैं। 159 की रिपोर्ट अभी लंबित है। पिछले दिनों विभाग ने 440 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। असुरक्षित पाए गए नमूनों में मसालों और मिठाइयों के 3-3 नमूने हैं। वहीं, ग्रेवी के 2, दूध-दही, तेल, आइसक्रीम, छोला दाल, आइस कैंडी के 1-1 सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। शंकर समोसे से लिया गया तेल का नमूना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. सोडानी-कलकत्ता चाट और पिंक पर्ल समेत पनीर के 16 नमूने अमानक पाए गए। 13 स्थानों पर मिलावटी देसी घी बिकता पाया गया।

मोहम्मदी पैलेस के चिकन चंगेज का एक नमूना भी फेल हो गया

पिछले दिनों विभाग ने 440 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे, जिनमें से 14 असुरक्षित और 78 अमानक पाए गए। वहीं, 159 की रिपोर्ट अभी भी लंबित है। मसाला और मिठाई के 3-3 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। वहीं, ग्रेवी, दूध-दही, तेल, आइसक्रीम, छोला दाल, आइस कैंडी के दो नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इसमें मोहम्मदी पैलेस के चिकन चंगेज का एक नमूना भी असुरक्षित पाया गया।