Chittorgarh में निकाली गयी खरड़ेश्वर महादेव की शाही सवारी
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क, श्रावण मास की कृष्ण द्वादशी के उपलक्ष्य में गुरुवार को खरड़ेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति की ओर से खरड़ेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। जिसका शहर में जगह-जगह विभिन्न संगठनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शाही सवारी गांधी चौक से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई खरड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। बड़ी संया में शिवभक्त जयकारे लगाते व भजनों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान चित्तौडग़ढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के निर्देशन में चित्तौडग़ढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के बाहर शाही सवारी व शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरेशचन्द्र झंवर, भरत जागेटिया, तेजपाल रेगर, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक सहित बड़ी संया में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, जगदीश चंद्र सोनी, अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सोनी, सचिव सुरेश बांगड़, उपाध्यक्ष मनोज मेनारिया, रमेशचंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, नरेन्द्र न्याती, पवन पटवारी, भारत सोनी आदि ने शाही सवारी का स्वागत किया। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, अमन गौड़, शुभम गोखरू, कृष्णा सोनी, रौनक सोनी, अंकित वैष्णव, चीनू सिंह, सुभाष आदि ने पुष्प वर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया। हिन्दू जागरण मंच के उमेश अजमेरा, श्रवण सोनी, विकास सोनी, भारत सिंह राठौड़, हरीश वैद, गोविंद ईनाणी, अविनाश शर्मा आदि कार्यकर्ता ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शाही सवारी का स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, शिव प्रजापत आदि कार्यकर्ताओं ने महादेव को प्रसाद चढ़ाकर भक्तों को वितरित किया व पुष्प वर्षा से शाही सवारी का स्वागत किया।
सोमवार को छप्पन भोग की सजेगी झांकी
सावन मास के तीसरे सोमवार को खरडेश्वर महादेव मंदिर में 56 भोग का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु अपने घर से व्यंजन बनाकर भगवान को भोग धराएंगे। यह परपरा पिछले तीन साल से चल रही है। इस मौके पर भजन संध्या में भजन गायक अभिनन्दन काबरा, सुमित हेड़ा, अभिषेक मूंदड़ा, माही जोशी भजनों की प्रस्तुति देंगे।