Sriganganagar धैर्य का केवीएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Sriganganagar धैर्य का केवीएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
 
Sriganganagar धैर्य का केवीएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, वायु सेना स्थल, सूरतगढ़ के छात्रों ने जयपुर में संपन्न हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के 53वें क्षेत्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्राचार्य सोहनलाल ने बताया की कक्षा 8 के छात्र धैर्य ने अंडर-14 (लड़कों) की तीरंदाजी 20 और 30 मीटर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। धैर्य का केवीएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024-25 के लिए चयन किया गया है। कक्षा 8 के छात्र ध्रुवा ने अंडर-14 (लड़कों) की स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। दोनों छात्रों के विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया।