Banswara में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या पर हुई वार्ता

Banswara में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या पर हुई वार्ता
 
Banswara में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या पर हुई वार्ता

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क,  भारतीय मजदूर संघ जवाहर पुल कार्यालय में एवीवीएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्च करने के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल राठौड़ का 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अभिनंदन किया गया।

बैठक में संभाग प्रभारी जुगल किशोर जोशी, महेश शर्मा, रमेश शर्मा, भरत नागर, कन्हैयालाल, भगवती लाल तेली आदि मौजूद रहे। जोशी ने बताया कि संगठन की बैठक प्रतिमाह रखे जाने का निर्णय लिया गया है।