Pali जिले में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस

Pali जिले में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस
 
Pali जिले में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस

पाली न्यूज़ डेस्क, पाली जिले में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। हालांकि कुछ जगहों पर धूप-छांव का खेल चला, लेकिन वह बहुत कम समय के लिए। दिन भर मौसम में उमस बनी रही। जिससे लोग काफी परेशान दिखे।जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाली जिले में वैसे तो मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। कुछ जगहों को छोड़कर जिले में तेज बरसात नहीं हुई है। उधर, मौसम विभाग की ओर से भी पाली, जालोर व सिरोही जिलों के लिए 11 जुलाई तक बरसात की गतिविधियों को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ रहा। मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर व जयपुर होकर गुजर रही है। प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में 8 जुलाई को भी कमी रहने की संभावना है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के एक-दो जगह पर भारी बरसात हो सकती है।

दोपहर बाद हो सकती है बरसात

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आने वाले 2-3 दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन व आंधी के साथ बरसात होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है। उधर, 9-10 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में बरसात की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।