Banswara तलवाड़ा में मुनि अजित सागर जी का वर्षा योग होगा

Banswara तलवाड़ा में मुनि अजित सागर जी का वर्षा योग होगा
 
Banswara तलवाड़ा में मुनि अजित सागर जी का वर्षा योग होगा

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, मुनि अजीतसागर जी महाराज का पावन वर्षा योग तलवाड़ा में होगा। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि अजीत सागर जी, मुन निरागसागर जी, एलक विवेकानंद सागर जी महाराज बागीदौरा में संत भवन में रविवार सुबह धर्मदेशना में इस वर्ष 2024 का पावन वर्षा योग धर्म नगरी तलवाड़ा में किए जाने की घोषणा की।

मुनि ने कहा कि किसी वस्तु को प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ व भाग्य दोनों को आजमाने की आवश्यकता होती है तब ही उसका फल मिलता है। तलवाड़ा के जैन समाजजनों ने पावन वर्षा योग करने के लिए श्रीफल भेंट किया। मुनि ससंघ का 12 जुलाई को तलवाड़ा में मंगल प्रवेश होगा। यह जानकारी प्रकाश सी जैन ने दी।