Jodhpur की वो भूतिया जगहें जहां पैर रखने से ही मौत करने लगती हैं पीछा, सारी रात आती हैं रोने-चीखने की आवाजें

Jodhpur की वो भूतिया जगहें जहां पैर रखने से ही मौत करने लगती हैं पीछा, सारी रात आती हैं रोने-चीखने की आवाजें
 
Jodhpur की वो भूतिया जगहें जहां पैर रखने से ही मौत करने लगती हैं पीछा, सारी रात आती हैं रोने-चीखने की आवाजें

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर रेगिस्तान के बीच में मौजूद राजस्थान का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। इस शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले आलीशान महल, विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स और बेहतरीन पैलेस आदि का जिक्र होता है। राजस्थान का यह एक ऐसा शहर है जहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर मानसून में सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जोधपुर में आलीशान महल और फोर्ट आदि जगहों पर आप बहुत बार घूमने के लिए गए होंगे, लेकिन यहां मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? कहा जाता है कि जोधपुर की इन डरावनी जगहों पर जाने वालों की रूह कांप उठती है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

सिंहोरिया हिल

Singhoria Hill

जोधपुर का सिंहोरिया हिल एक ऐसी जगह है जिसे सबसे अधिक डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह को लेकर लोगों का मानना है कि एक बार कुछ लोग इस हिल पर घूमने के लिए गए थे, लेकिन कई दिनों बाद वापस नहीं लौटे। एक अन्य कहानी है कि यह स्थान पहले व्यू पॉइंट हुआ करता था, लेकिन कुछ लोग शाम के मसय सूर्यास्त का नज़ारा देखने गए थे, पर लौटे नहीं। इन दोनों ही घटना के बाद शाम के बाद कोई इस हिल पर घूमने के लिए नहीं जाता है।

जोधपुर-जयपुर हाईवे

Jodhpur Jaipur road

जोधपुर-जयपुर हाईवे भी डरावनी जगहों से में एक है। इस हाईवे को लेकर एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानी है। एक कहानी यह है कि एक बार एक परिवार रात को इस हाईवे से जा रहे थे और सफ़ेद साड़ी पहने एक ने लिफ्ट मांगी, लेकिन लिफ्ट न देते हुए उस महिला के ऊपर के गाड़ी चला दी। बाद में मालूम चला कि उनकी गाड़ी का ऐक्सीडेंट हो गया है। इस घटना के बाद कोई भी परिवार के साथ जाने से डरता है।

खेजड़ला फोर्ट

Fort Khejarla

15 वीं शताब्दी में निर्मित खेजड़ला फोर्ट भी डरावनी जगहों में शामिल है। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि 15 शताब्दी के आसपास में इस निचले कमरों में कैदियों को रखा जाता था। इन कैदियों को कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता है जिसके चलते उनकी मृत्यु भी हो जाती थी। कहा जाता है उस कमरे में किसी को नहीं जाने दिया जाता है और शाम के समय चिल्लाने की आवाज आती रहती है। हालांकि, इस फोर्ट के कुछ हिस्से को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है।

मेहरानगढ़ दुर्ग

Mehrangarh Fort

जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के निचले भवन को भी डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ साल पहले तक इस फोर्ट के आसपास शाम के समय कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता था। लोगों का माना है कि फोर्ट के निचले महल में किसी आत्मा का वास है।