Tonk भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ को लाइव देखा

Tonk भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ को लाइव देखा
 
Tonk भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ को लाइव देखा

टोंक न्यूज़ डेस्क, भाजपा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर आज कार्यकर्ताओं ने कृषि मंडी प्रांगण में किसानों के साथ एलईडी में इसे लाइव देखा। ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की ओर से देश के सभी राज्यों में यह ग्रामीण विकास यात्रा निकाली जाएगी। पीएम मोदी का सपना है कि गांव का विकास हो, इसी उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम परिक्रमा में गांवों के विकास की योजना बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में भी सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम परिक्रमा यात्रा पहुंचेगी। इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में केंद्र और राज्य की सरकार किसानों के हितों में किए कार्यों योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा जाएगा। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्धारा किसानों व मजदूरों के लिए किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा।

वहीं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देना, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना व आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना इस अभियान की प्राथमिकता रहेगी।