Tonk रात्रि के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, गलन से मिली राहत

Tonk रात्रि के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, गलन से मिली राहत
 
Tonk रात्रि के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, गलन से मिली राहत

टोंक न्यूज़ डेस्क, सप्ताह भर से बढ़ी सर्दी अब कम होती दिखाई पड़ रही है। टोंक में बीती रात को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं दिन में भी मौसम साफ रहने से लोग छतों पर नजर आए। बाजारों में भी चहल-पहल दिखी।

हालांकि मौसम में सुबह के समय गलन बनी होने से लोग ऊनी वस्त्र पहने दिखे। लोग छतों पर और खुले में ज्यादातर नजर आए। शीतलहर का असर कम होने से कामकाजी लोग, स्कूली बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

सुबह से आज मौसम साफ रहने से सूर्य बराबर दिखाई दिया। इससे भी धूप में दिन बीतने के साथ ही तेजी बनती गई। इसके साथ ही लोगों को दिन के समय सर्दी से काफी राहत मिली। लोगों की इस सुहानी धूप काफी रास आई। जरूरी काम को छोड़कर घर रहे लोग ज्यादा तर छतों पर ज्यादा नजर आए।