Kota में 12 घंटे में 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Kota में 12 घंटे में 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
 
Kota में 12 घंटे में 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा में बारिश के बाद मगरमच्छ निकलने की घटना बढ़ गई है। फारेस्ट विभाग की टीम ने 12 घंटे में 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू किया है, जिन्हें डेम में सुरक्षित रिलीज किया। ये मगरमच्छ आवासीय इलाकों में आ गए थे। इनकी लंबाई 3 से 4 फीट के आस-पास थी।

कोटा में 12 घंटे में 2 मगरमच्छ रेस्क्यू - Dainik Bhaskar

वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया- पहली घटना बोरखेड़ा देवली अरब रोड की है। हरि नगर आवासीय इलाके में विनायक रिसोर्ट के सामने खाली प्लॉट में 4 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रात साढ़े 11 बजे मौके पहुंचे। प्लॉट में पानी भरा हुआ था। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने इधर उधर दौड़ लगाई। आधे घंटे की मशक्कत में जैसे तैसे उसे काबू करके पकड़ा। दूसरी घटना सोगरिया इलाके की है। पूनम कॉलोनी से रोटेदा रोड़ के बीच नाले पर मगरमच्छ आ गया। करीब साढ़े तीन फीट का मगरमच्छ नहर के पास के नाले में बैठा हुआ था। आसपास लोगों की भीड़ लगी थी। 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित डेम में रिलीज किया।वीरेंद्र ने बताया बारिश में नहरों में पानी आने से मगरमच्छ नाले में होकर खाली प्लॉट तक पहुंच जाते है। प्लॉट में भरा पानी सूखने के बाद मगरमच्छ दिखाई देने लगते है।