Udaipur गांव-गांव में जमकर बरसे बदरा, गर्मी व उमस से राहत

Udaipur गांव-गांव में जमकर बरसे बदरा, गर्मी व उमस से राहत
 
Udaipur गांव-गांव में जमकर बरसे बदरा, गर्मी व उमस से राहत

उदयपुर न्यूज़ डेस्क, मानसून की शुरुआत फीकी रहने के बाद उदयपुर में कई दिनों से बरसात का इंतजार हो रहा था। जहां सोमवार आधी रात में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, वहीं मंगलवार दोपहर में 3 बजे बाद करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। जिले में सर्वाधिक 20 मिमी बरसात अलसीगढ़ में, डबोक में 11 और उदयपुर शहर में 3 मिमी बरसात दर्ज की गई।मंगलवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दोपहर तक धूप और उमस ने आहत किया। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर बाद तेज बरसात हुई। फिर काफी देर तक मध्यम तेज बरसात का क्रम चलता रहा। मौसम विभाग डबोक केंद्र के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को 34.8 और 26.7 डिग्री तापमान रहा था। लिहाजा दिन-रात के तपमान में मामूली सुधार आया।

खेरोदा कस्बे में विगत दिनों से बारिश नहीं होने से आमजन उमस व गर्मी से परेशान थे। लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश से एक बार फिर क्षेत्रवासियों के चेहरे खिल उठे। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, देर शाम मौसम सुहावना हो गया।

लूणदा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को 4 बजे मध्यम बरसात हुई।

घासा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को सुबह से उमस बनी रही। दोपहर 1 बजे मौसम ने करवट ली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब 2 बजे आधे घंटे तक बारिश हुई। जिससे सड़कों व खेतों में पानी भर गया। बता दें, वर्तमान में किसान मक्का, मूंगफली आदि फसल में से खरपतवार हटाने का कार्य कर रहे हैं।