Ajmer विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के निर्देश के बाद शहरी विकास विभाग ने की कार्रवाई

Ajmer विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के निर्देश के बाद शहरी विकास विभाग ने की कार्रवाई
 
Ajmer विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के निर्देश के बाद शहरी विकास विभाग ने की कार्रवाई
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश के बाद तेलंगाना हाउस के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए हरिभाऊ उपाध्याय नगर के पास कोटड़ा आवासीय योजना में 5 हजार 21 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी। अब अन्यत्र भूमि का विकल्प अथवा पूरे प्रस्ताव को निरस्त किया जाएगा। पूववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अजमेर विकास प्राधिकरण ने साल 2023 में तेलंगाना हाउस के लिए हरिभाऊ उपाध्याय नगर के पास कोटड़ा आवासीय योजना में भूमि आवंटित की। आवंटन के साथ महाराणा प्रताप नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, प्रगति नगर, आजाद नगर और अन्य क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया। लगातार धरना-प्रदर्शन चले। अब नगरीय विकास विभाग की शासन संयुक्त सचिव संचिता विश्नोई ने आवंटन निरस्त करने का आदेश जारी किया है।

भाजपा ने बनाया था चुनावी मुद्दा

भाजपा ने तेलंगाना हाउस को पिछले साल चुनावी मुद्दा बनाया। अजमेर उत्तर से तत्कालीन विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा था कि तेलंगाना की तर्ज पर विभिन्न राज्यों की सरकारें भी हाउस बनाने की मांग का प्रस्ताव भेजेंगी। इन्हें रिहायशी क्षेत्रों में स्वीकृत किया जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठेंगे। उप महापौर नीरज जैन ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अजमेर में लोगों ने आपत्तिजनक नारे लगाए। बाद में उन्हें हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था।

क्षेत्रवासी ने चलाया क्रमबद्ध आंदोलन

पिछले साल डिमांड नोटिस जारी करने के बाद कोटड़ा क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूटा। लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द और संस्कृति के विपरीत बताकर लगातार आंदोलन किया। धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन, मशाल जुलूस, सदबुद्धि यज्ञ, संकीर्तन व अन्य तरीकों से विरोध जताकर भूमि और पट्टा रद्द करने की मांग की। इसके बाद पिछले दिनों एडीए की परिभ्रमण समिति की बैठक में अन्यत्र भूमि का विकल्प मिलने के बाद मौजूदा आवंटन को निरस्त करने का प्रस्ताव रखा गया।