Modi कैबिनेट में किन 71 चेहरों को मिली जगह, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Modi कैबिनेट में किन 71 चेहरों को मिली जगह, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
 
Modi कैबिनेट में किन 71 चेहरों को मिली जगह, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

जयपुर न्यूज़ डेस्क, रविवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और 36 राज्‍यमंत्री समेत 71 लोगों ने मंत्रिपद  की शपथ ली है. खास बात है कि एनडीए के साथ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने वाली एनसीपी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, गजेंद्र सिंह शेखावत, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव समेत 71 मंत्रियों ने शपथ ली है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, Seychelles के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे शामिल हुए. 

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह 
अमित शाह
नितिन गड़करी
जेपी नड्डा
शिवराज सिंह चौहान
निर्मला सीतारमण
एस जयशंकर
मनोहर लाल खट्टर 
एचडी कुमारस्वामी
पीयूष गोयल
धर्मेन्द्र प्रधान
जीतन राम मांझी
राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
डॉ वीरेंद्र कुमार
किंजरापु राम मोहन नायडू
प्रह्लाद जोशी
जुएल ओरम
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैष्णव
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
भूपेन्द्र यादव
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी 
किरण रिजिजू
हरदीप सिंह पुरी 
मनसुख मंडाविया
जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राव इंद्रजीत सिंह
जीतेन्द्र सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
प्रतापराव गणपतराव जाधव
जयंत चौधरी
राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद 
श्रीपद नाइक
पंकज चौधरी
कृष्णपाल गुर्जर
रामदास अठावले
रामनाथ ठाकुर
नित्यानंद राय
अनुप्रिया पटेल
वी सोमन्ना
डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
एसपी सिंह बघेल
शोभा करंदलाजे
कीर्ति वर्धन सिंह
बीएल वर्मा
शांतनु ठाकुर
सुरेश गोपी
एल मुरुगन
अजय टम्टा 
बंडी संजय कुमार
कमलेश पासवान
भागीरथ चौधरी
सतीश चंद्र दुबे
संजय सेठ
रवनीत सिंह बिट्टू
दुर्गा दास उइके
रक्षा खडसे
सुकांत मजूमदार
सवित्री ठाकुर
तोखन साहू
राजभूषण चौधरी
भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
हर्ष मल्होत्रा
निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
मुरलीधर मोहोल
जॉर्ज कुरियन
पबित्रा मार्गेरिटा