Dungarpur में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, मामला दर्ज

Dungarpur में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, मामला दर्ज
 
Dungarpur में पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, मामला दर्ज

डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क, थाना क्षेत्र के गड़ाझुमजी के ननोमा फला में एक विवाहिता का शव अपने घर के पास खेतों में पेड़ पर लटका मिला। मृतका के पति गड़ाझुमजी ननोमा फला निवासी महेश ननोमा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि धम्बोला निवासी संजना से उसका प्रेम विवाह हुआ था। पत्नी एक अप्रेल को अपने पीहर गई थी और दो अप्रेल को वापस लौटी। रात को भोजन के बाद महेश घर की छत पर सोने चला गया और पत्नी संजना घर के अंदर सोई थी। सुबह करीब सात बजे उसकी बहन ने जगाकर बताया कि संजना खेत में पेड़ पर फंदे से लटकी हुई है। इस पर पुलिस को सूचना दी।

पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका का पीहर धम्बोला में है तथा उसके माता पिता अहमदाबाद में रोजगाररत है। करीब आठ घंटों तक पीहर पक्ष का इंतजार करते रहे। इधर, पीहर पक्ष के घटना स्थल पर पहुंचने पर माहौल गरमा गया और विवाहिता की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। थानाधिकारी भुवनेश चौहान के निष्पक्ष जांच व पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने की बात पर पीहर पक्ष माना। इसके बाद शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सागवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा। अनुसंधान जारी है।