IND vs AUS, Day 5 Test Live: लक्ष्य- 340 रन, नीतीश रेड्डी भी हुए फेल, बॉक्सिंग डे टेस्ट में मुश्किल में टीम इंडिया
क्रिकेट न्यूज डेस्क ।। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। सोमवार को पांचवां और आखिरी दिन का खेल जारी है। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य है
भारत पर हार का खतरा मंडराया
भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। 130 पर टीम इंडिया को छठा झटका लगा। पिछली पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी इस मैच में एक रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। एक वक्त भारत का स्कोर 121 रन पर तीन विकेट था और नौ रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर छह विकेट पर 132 रन है। 27 ओवर का खेल और बाकी है और जीत के लिए 208 रन बनाने हैं।
भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
127 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 130 रन है। अभी 29 और ओवर का खेल बाकी है और जीत के लिए 210 और रन की जरूरत है। फिलहाल यशस्वी के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
भारत को चौथा झटका
भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके। पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की। फिलहाल भारत का स्कोर चार विकेट पर 126 रन है और जीत के लिए 214 और रन की दरकार है। आज कम से कम 31 और ओवर का खेल बाकी है। यशस्वी का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।
चायकाल
पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। तीनों झटके पहले सत्र में ही लगे थे। रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए थे। केएल राहुल खाता नहीं खोल सके थे। आज कम से कम 38 ओवर का खेल और बाकी है और टीम इंडिया को जीत के लिए 228 और रन की दरकार है। यशस्वी जायसवाल 63 रन और ऋषभ पंत 28 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने दूसरे सत्र में संभल कर खेला और विकेट नहीं गिरने दिया। अब भारत इस टेस्ट को ड्रॉ भी कराने की स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने अब तक दो विकेट लिए हैं, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला है।
यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ अब तक 53 रन की साझेदारी कर ली है। आज कम से कम 52 ओवर का खेल और बाकी है और भारत ने तीन विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 254 रन की जरूरत है।
57 ओवर का खेल बाकी
भारत ने तीन विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 275 रन की जरूरत है। आज कम से कम 57 ओवर का खेल और होना है। फिलहाल ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
दूसरे सत्र का खेल जारी
पांचवें दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 307 रन की जरूरत है। अभी भी 65 ओवर बचे हैं। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। रोहित नौ रन और कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल खाता नहीं खोल सके।
दूसरे सत्र का खेल जारी
पांचवें दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 307 रन की जरूरत है। अभी भी 65 ओवर बचे हैं। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। रोहित नौ रन और कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल खाता नहीं खोल सके।
लंच ब्रेक
पांचवें दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल खाता नहीं खोल सके। कमिंस ने एक ही ओवर में रोहित और राहुल को आउट किया था। वहीं, कोहली को मिचेल स्टार्क ने स्लिप में ख्वाजा के हाथों कैच कराया। तीनों ही स्लिप में कैच देकर आउट हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदों को छेड़छाड़ करने की गलती एकबार फिर उजागर हुई है। भारत को 340 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई है और टीम इंडिया पर अब हार का खतरा भी मंडरा रहा है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। आज 65.5 ओवर का खेल और बाकी है और टीम इंडिया को जीत के लिए 307 रन की जरूरत है।
भारत को दूसरा झटका
25 पर भारत को दूसरा झटका लगा। दूसरी पारी के 17वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने रोहित को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया था। वह 40 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने राहुल को ख्वाजा के हाथों कैच कराया। राहुल खाता नहीं खोल सके। भारत पर एक बार फिर हार का खतरा मंडराने लगा है। भारत को अब 315 रन की जरूरत है। 73 ओवर बाकी हैं।
भारत को पहला झटका
25 पर भारत को पहला झटका लगा। अब तक कंट्रोल में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा अचानक से पैट कमिंस की गेंद पर शॉट लगाने गए और स्लिप में कैच दे बैठे। मिचेल मार्श ने उनका कैच लिया। रोहित नौ रन बना सके। रोहित इस सीरीज में खराब फॉर्म में रहे हैं। फिलहाल केएल राहुल और यशस्वी क्रीजल पर हैं।
रोहित-यशस्वी संभल कर खेल रहे
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल संभल कर खेल रहे हैं। गेंद स्विंग और सीम दोनों हो रही है। नई गेंद होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरा दमखम लगा रहे हैं। हालांकि, दोनों भारतीय ओपनर्स गेंद को पूरा सम्मान दे रहे हैं और कोई खराब शॉट नहीं खेल रहे। टीम इंडिया ने 12 ओवर के बाद बिना विकेट के 20 रन बना लिए हैं। अब टीम इंडिया को बाकी बचे 80 ओवर में 320 रन की जरूरत है।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित और यशस्वी क्रीज पर हैं। सवाल यह है कि क्या पैट कमिंस एंड कंपनी स्टार्क की फिटनेस को लेकर श्योर नहीं हैं। हालांकि, कल जब स्टार्क से रविवार को उनकी फिटनेस को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा था कि वह 20 ओवर गेंदबाजी के लिए तैयार हैं।