IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका, कमिंस ने एक ओवर में राहुल-रोहित को आउट किया, केएल खाता नहीं खोल सके
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। सोमवार को पांचवां और आखिरी दिन का खेल जारी है। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य है
भारत को दूसरा झटका
25 पर भारत को दूसरा झटका लगा। दूसरी पारी के 17वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने रोहित को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया था। वह 40 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने राहुल को ख्वाजा के हाथों कैच कराया। राहुल खाता नहीं खोल सके। भारत पर एक बार फिर हार का खतरा मंडराने लगा है। भारत को अब 315 रन की जरूरत है। 73 ओवर बाकी हैं।
भारत को पहला झटका
25 पर भारत को पहला झटका लगा। अब तक कंट्रोल में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा अचानक से पैट कमिंस की गेंद पर शॉट लगाने गए और स्लिप में कैच दे बैठे। मिचेल मार्श ने उनका कैच लिया। रोहित नौ रन बना सके। रोहित इस सीरीज में खराब फॉर्म में रहे हैं। फिलहाल केएल राहुल और यशस्वी क्रीजल पर हैं।
रोहित-यशस्वी संभल कर खेल रहे
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल संभल कर खेल रहे हैं। गेंद स्विंग और सीम दोनों हो रही है। नई गेंद होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरा दमखम लगा रहे हैं। हालांकि, दोनों भारतीय ओपनर्स गेंद को पूरा सम्मान दे रहे हैं और कोई खराब शॉट नहीं खेल रहे। टीम इंडिया ने 12 ओवर के बाद बिना विकेट के 20 रन बना लिए हैं। अब टीम इंडिया को बाकी बचे 80 ओवर में 320 रन की जरूरत है।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित और यशस्वी क्रीज पर हैं। सवाल यह है कि क्या पैट कमिंस एंड कंपनी स्टार्क की फिटनेस को लेकर श्योर नहीं हैं। हालांकि, कल जब स्टार्क से रविवार को उनकी फिटनेस को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा था कि वह 20 ओवर गेंदबाजी के लिए तैयार हैं।