Ranchi में BJP नेता के बेटे समेत 3 की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में गई जान

Ranchi में BJP नेता के बेटे समेत 3 की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में गई जान
 
Ranchi में BJP नेता के बेटे समेत 3 की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में गई जान

रांची के कोकर इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा (22), खरसावां के बुरुडीह निवासी पृथ्वी सहदेव (19) और चाईबासा निवासी सुरजीत सिंकू (20) की मौत हो गयी.

शादी समारोह से लौटते समय दुर्घटना घटी।
मृतक और घायल युवक गम्हरिया के रहने वाले थे। रविवार की रात अग्नि बेसरा अपने पिता बास्को बेसरा का हालचाल जानने के बाद गम्हरिया से रांची जा रहे थे। बास्को बेसरा का हाल ही में पैर टूट गया। उन्हें देखकर सोमवार की देर रात अग्नि बेसरा अपने दोस्तों पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू के साथ स्कॉर्पियो से गम्हरिया से रांची लौट रहा था।

यह दुर्घटना रांची के कोकर इलाके में हुई, जहां उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक उसमें फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, अग्नि की अस्पताल में मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अग्नि बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दुर्घटना में बचे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।