Jhansi सदर विधानसभा व बबीना में भाजपा को बरसे वोट

Jhansi सदर विधानसभा व बबीना में भाजपा को बरसे वोट
 
Jhansi सदर विधानसभा व बबीना में भाजपा को बरसे वोट

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  झांसी सदर विधानसभा व बबीना विधानसभा में भाजपा में बरसे वोट भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी पर 1163 मतों से बढ़ बना ली. भाजपा को 4468 व कांग्रेस को 3305 मत प्राप्त हुए थे. 2वें राउण्ड में भाजपा 9508, कांग्रेस 6690, बसपा 781, तीसरे राउण्ड में भाजपा को 15102, कांग्रेस 9706, बसपा 1004, 4वें राउण्ड में भाजपा 19740, कांग्रेस 12818, बसपा 1160, 6वें राउण्ड में 30644, कांग्रेस 20172, बसपा 1397, 7वें राउण्ड में भजपा 36434, कांग्रेस 23762, बसपा 1517, 8वें चरण में भाजपा 41994, कांग्रेस 25444, बसपा 1566, 9वें राउण्ड में भाजपा 46023, कांग्रेस 30292 व बसपा 160710वें राउण्ड में भाजपा 50840, कांग्रेस 33996 व बसपा 1686, 11वें राउण्ड में भाजपा 55975, कांग्रेस 38105, बसपा 1756, 12वें राउण्ड में भाजपा 61569, कांग्रेस 40326, बसपा 1902, 13वें राउण्ड में भाजपा69016, कांग्रेस 42282 व बसपा 1984, 15वें राउण्ड में भाजपा 78356, कांग्रेस 50442 व बसपा 2433, 16वें राउण्ड में 83352 भाजपा, 53983 कांग्रेस व बसपा 2524, 17वें राउण्ड में 87613 भाजपा, कांग्रेस 58095, बसपा2573, 18वें राउण्ड में भाजपा 90271, कांग्रेस 63987 व बसपा 2684 मिले.

झांसी ललितपुर संसदीय सीट में मऊरानीपुर विधानसभा इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए खास रही. जनपद की तीन विधानसभाओं में यहां से कांग्रेस को सभी चक्रों में बढ़त मिली. जिससे भाजपा खेमा उदास दिखा तो वहीं कांग्रेस के अभिकर्ता से लेकर समर्थक सभी खुश दिखाई दिए.

मऊरानीपुर विधानसभा में कांग्रेस के प्रदीप जैन को खासी बढ़त लगातार मिलती रही. मऊरानीपुर में वोटिंग प्रतिशत भी 61.43 फीसदी हुआ. यहां पर वोटरों की संख्या 423067 है. वोटिंग के दिन से मतगणना तक प्रदीप जैन की चर्चाएं काफी रही. मऊरानीपुर बाजार में भी लगातार लोग फोन से सिर्फ कांग्रेस भाजपा की जानकारी लेते दिखे. जबकि कुछ लोग मऊरानीपुर विधानसभा की गणना जैसे ही शुरू हुई अपने लोगों से लगातार फोन से संपर्क करते रहे और जानकारी लेते रहे. रुझानों की लगातार जानकारी लेकर अपने व्हाट्स अप ग्रुप पर करते रहे. हालांकि बीजेपी खेमे के भाजपाई समर्थक व पदाधिकारी भी जानकारी लेकर कांग्रेस को आगे सुनकर निराश होते और ओवरऑल का रिजल्ट सुन राहत महसूस करते दिखे. अधिकांश टीवी से घरों में चिपके रहे और रीजनल चैनल के अलावा मोबाइल पर भी जानकारी लेते रहे.

 

 

झाँसी  न्यूज़ डेस्क

.