Dhanbad सुविधा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल करेगा भवन का निर्माण

Dhanbad सुविधा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल करेगा भवन का निर्माण
 
Dhanbad सुविधा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल करेगा भवन का निर्माण

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, जिले के गोविंदपुर और तोपचांची अंचल में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होगा।ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर तीन करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी को ई-टेंडर जारी किया जाएगा।  कहां-कहां बनेंगे स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर अंचल के बिराजपुर और तोपचांची अंचल के रामाकुंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपए का मॉडल इस्टीमेट तैयार किया गया है। इस्टीमेट के आधार पर निर्माण होगा।

13 फरवरी को जारी होगा टेंडर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 फरवरी को ई-टेंडर जारी किया जाएगा। यह अतिअल्पकालीन टेंडर के रूप में जारी किया जाएगा। 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक टेंडर पेपर जमा लिए जाएंगे। 23 फरवरी की दोपहर तीन बजे टेंडर पेपर खोला जाएगा। टेंडर में टेकनीकल बीड पहले खोला जाएगा, जिसमें सफल ठेकेदार या फिर एजेंसियों के ही फाइनेंशियल बीड खोले जाएंगे। टेंडर में सफल होने वाले ठेकेदार या फिर एजेंसियों को काम मिलेगा। ठेकेदार या एजेंसियों को विभाग से एकरारनामा कराया जाएगा। एकरारनामा के आधार पर ठेकेदार को अधिकतम नौ महीने में काम पूरा करना होगा। आसपास के गांवों को मिलेगा फायदा गोविंदपुर के विराजपुर और तोपचांची के रामाकुंडा में पीएचसी बनने का लाभ आसपास के गांवों के लोगों को भी मिलेगा। विराजपुर के निकट टुंडी के अंचल के गांव भी हैं। रामाकुंडा के आसपास भी दस से 12 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। धनबाद न्यूज़ डेस्क!!!