Hisar हरियाणा BJP की निगाह दूसरों दलों के नेताओं पर:इनकी जॉइनिंग पर दिल्ली में मंथन

Hisar हरियाणा BJP की निगाह दूसरों दलों के नेताओं पर:इनकी जॉइनिंग पर दिल्ली में मंथन
 
Hisar हरियाणा BJP की निगाह दूसरों दलों के नेताओं पर:इनकी जॉइनिंग पर दिल्ली में मंथन

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, हरियाणा में इलेक्शन मोड में चल रही भाजपा की नजरें अब दूसरे दलों के बड़े नेताओं पर है। अपनी पार्टी में नाराज चल रहे नेताओं को लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता दिलाकर दिग्गज नेता माहौल बदलने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पार्टी प्रभारी बिप्लब देब लगातार बैठक भी कर रहे हैं। प्रदेश की 10 की दस लोकसभा सीटों पर जीत तय मानकर चलने वाले नेताओं द्वारा एक-एक सीट पर राजनीतिक हालातों को बड़ी ही बारीकी से परखा जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी के घर जुटे दिग्गज

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब के निवास पर प्रदेश भाजपा के आला नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में घंटों इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह हर सीट को वोटों के ऐतिहासिक अंतर से जीता जाए। यहां पहुंचे नेताओं में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, चुनाव सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर और संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा शामिल रहे।

बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने पर चर्चा की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा दौरे पर विस्तार से चर्चा के अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

हिसार न्यूज़ डेस्क !!!