Jamshedpur पुरुष अधिकारियो के बैडमिंटन एकल का खिताब पी महर्षि रेड्डी ने जीता
Jamshedpur पुरुष अधिकारियो के बैडमिंटन एकल का खिताब पी महर्षि रेड्डी ने जीता
Feb 12, 2024, 14:10 IST
झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, जमशेदपुर आईएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) में चौथे दिन पुरुष अधिकारियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता कंपनी के हेल्थ क्लब में आयोजित की घई। इसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल मुकाबले का फाइनल पी महर्षि रेड्डी ने जीत लिया। उन्होंने मो शाहनवाज को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर संजीव ओहदार रहे, जबकि सुमीत कुमार को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।
भाजमो की बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर
भाजमो गोलमुरी मंडल की बैठक टिनप्लेट के आंध्र स्कूल में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में बूथ को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर नए लोगों को बूथ व संगठन में जोड़ने को कहा गया। घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को हल करने को भी कहा गया है। जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क!!!