Kota रोजाना भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें: योगी

Kota रोजाना भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें: योगी
 
Kota रोजाना भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें: योगी

राजस्थान न्यूज डेस्क, इटावा नगर में फतेहपुर मार्ग शिव मंदिर पर चल रही शिवपुराण कथा में कथा का वाचन करते हुए शंकरलाल योगी ने कहा कि जिस घर के बच्चे मंदिर की सीढ़ी चढ़ते हैं, उस घर का बूढ़ा वृद्धाश्रम की सीढ़ी कभी नहीं चढ़ता।

प्रतिदिन ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। श्रद्धा के साथ रोजाना भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें, एक लोटा जल सारी समस्याओं का हल है। किसी के कुछ करने से किसी का बुरा नहीं होता, बल्कि पूर्व में हमने जो कर्म किए, उसके अनुसार ही हमें फल मिलता है। किसी के करने से कुछ होता तो बहुत कुछ हो जाता इसलिए इस भ्रम से बाहर हो जाओ कि किसी के कुछ करने से बुरा हो रहा है या बुरा हुआ है। इस दुनिया के ढोंग और प्रपंच से बाहर हो जाओ। कथा को सुनने काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।


कोटा न्यूज डेस्क!!!