Manali भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

Manali भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ
 
Manali भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क, सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ देव सदन में एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने की। जिला किसान मोर्चा ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुरएबंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि किसान मोर्चा इस कार्यक्रम के माध्यम से एक महीने तक गांवों-गांवों जा कर किसानों को जागरूक करेगा।


जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने किसानों से छल किया है। प्रदेश के किसान आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका बदला भाजपा को चारो सीटें जिता कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे वादे कर सता में आई है जिसका खामियाजा लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन देखा गया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार विधान सभा के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दूनी चांद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अमित सूद, प्रदेश व जिला व सभी मंडलों के पदाधिकारी, जिला के चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री व उनकी कार्यकारिणी उपस्थित रही। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, जिला भाजपा सचिव नैना शर्मा, नारा ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश शर्मा भी उपस्थित रही।

मनाली न्यूज़ डेस्क!!!