Mandi सब्जी मंडी में प्रतिबंधित बैग के प्रयोग पर जुर्माना

Mandi सब्जी मंडी में प्रतिबंधित बैग के प्रयोग पर जुर्माना
 
Mandi सब्जी मंडी में प्रतिबंधित बैग के प्रयोग पर जुर्माना

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क, औद्योगिक नगर परवाणू में लगने वाली सब्ज़ी मंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को लेकर नगर परिषद ने कड़ा अभियान छेड़ दिया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर आठ लोगों के चालान काटे, जिसमें चार हज़ार के करीब जुर्माना भी वसूल किया। लोगों से नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की भी अपील की।


उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा ने बताया की उन्हें काफी समय से परवाणू में लगने वाली सब्ज़ी मंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेग के इस्तेमाल को लेकर शिकायतें मिल रही थी, जिस को लेकर सब्ज़ी मंडी में हमारे द्वारा चालान किए गए। अन्य दूकानदारों को भी प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई।


मंडी न्यूज़ डेस्क!!!