Raipur छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी, इससे बदला मौसम

Raipur छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी, इससे बदला मौसम
 
Raipur छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी, इससे बदला मौसम

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,  विदर्भ के ऊपर बने चक्रवात के कारण समुद्र से आ रही नमी से प्रदेश में बारिश हो रही है। सोमवार को राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में वर्षा हुई और कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि 13 फरवरी यानी मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद नमी कम होने के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में बुधवार से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

सोमवार की सुबह राजधानी रायपुर में जमकर बारिश हुई। सुबह करीब 8 बजे अचानक बादल घिर आए और पूरा शहर घने अंधेरे में डूब गया। इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट हुई बारिश में सात मिमी पानी गिर गया। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर संभाग के सिमगा में 10, गरियाबंद में 11 तथा कसडोल में 7 मिमी वर्षा हुआ। खैरागढ़ में 6, घरघोड़ा में 12, पामगढ़ में 5.4, तमनार में 13, अंबिकापुर में 8.2, सूरजपुर में 7 मिमी बारिश हुई।

रायगढ़ में सबसे ज्यादा 70 मिमी पानी बरस गया। बिलासपुर में भी हल्की बारिश हुई। रायपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो अधिक है। जगदलपुर में यह 19.3 डिग्री रहा, जो नार्मल से पांच ज्यादा है। राजनांदगांव तथा बिलासपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अंबिकापुर और पेंड्रारोड में पारा 11 से 13 डिग्री के बीच है और यह सामान्य के बराबर है।

सभी जगहों पर सामान्य से ऊपर बना हुआ है तापमान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विदर्भ और आसपास करीब डेढ़ किमी की ऊंचाई तक चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। नमी के कारण कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान अभी सभी जगहों पर सामान्य से ऊपर बना हुआ है।


रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!