Jamshedpur में बिहार के छह लोगों को 53 किलो गांजा के साथ पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

Jamshedpur में बिहार के छह लोगों को 53 किलो गांजा के साथ पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
 
Jamshedpur में बिहार के छह लोगों को 53 किलो गांजा के साथ पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

जमशेदपुर न्यूज डेस्क।। जमशेदपुर पुलिस ने मानगो बस स्टैंड और बिहार के बेतिया जा रही एक बस से 53 किलो गांजा जब्त किया है और इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जो बिहार के पटना, वैशाली, चंपारण और बेतिया के रहने वाले हैं.

पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वे ओडिशा के बलांगीर से बस द्वारा मानगो बस स्टैंड पहुंचे थे. यहां से वैशाली जुरावनपुर निवासी राजीव कुमार यादव, चंपारण के सुनील कुमार बेथा, बेतिया के राज कुमार बिंद, पटना सिमरी के सुमित कुमार, पटना बरियारपुर के गौरव कुमार बस में सवार हुए। वहीं स्टैंड पर वैशाली का राजेश कुमार गांजा लेकर जा रहा था.

बस से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि पांच साथी बस से बिहार के लिए निकले थे। पुलिस ने पीछा कर चांडिल में बस से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. कुल 53 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार. पहले भी वह ओडिशा से गांजा खरीदकर बिहार में बेचता था। इसे बिहार ले जाकर 38 लाख में बेचने की तैयारी थी।

झारखंड न्यूज डेस्क।।