दुनियाभर में तहलका मचाने वाले चीन के Deepseek AI पर अमेरिका ने लगाया बैन, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

टेक न्यूज़ डेस्क - चीन का AI DeepSeek इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी। अब अमेरिका ने इस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत टेक्सास राज्य से की गई है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य के सभी सरकारी डिवाइस से इस ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के साथ ही टेक्सास अमेरिका का पहला राज्य बन गया है जिसने इस चीनी AI ऐप के खिलाफ कार्रवाई की है।
प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
गवर्नर ग्रेग एबॉट ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। उन्हें डर था कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) इस ऐप के जरिए अमेरिकी डेटा तक पहुंच सकती है और उसका दुरुपयोग कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि टेक्सास चीनी डेटा-हार्वेस्टिंग AI और सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपने जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को खतरे में नहीं डाल सकता। हमने राज्य की एजेंसियों और कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वे ऐसे किसी भी ऐप का इस्तेमाल न करें, जिससे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो।
DeepSeek में क्या दिक्कतें हैं?
DeepSeek एक चीनी AI ऐप है जिसने हाल ही में OpenAI से बेहतर प्रदर्शन के कारण लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, इस ऐप पर चीन में यूजर डेटा स्टोर करने और उसे सरकार के साथ शेयर करने का आरोप है। चीनी कानूनों के मुताबिक, चीनी सरकार किसी भी कंपनी से डेटा मांग सकती है, जिसे कंपनी को देना अनिवार्य है। इसी वजह से अमेरिकी अधिकारियों को डर है कि डीपसीक का इस्तेमाल अमेरिकी यूजर्स की अहम और संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए किया जा सकता है। इन चिंताओं के चलते अमेरिकी नौसेना ने डीपसीक को ब्लॉक भी कर दिया है।
अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध
डीपसीक के अलावा टेक्सास सरकार ने कई अन्य चीनी सोशल मीडिया और फाइनेंस ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें रेडनोट, लेमन8, वेबुल, टाइगर ब्रोकर्स और मूमू शामिल हैं। आपको बता दें कि लेमन8 टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस का ऐप है।