अगर आप भी गए है बीकानेर घूमने तो जानिए कहां मिलेंगे सस्ते होटल? यहां जानिए सबकुछ

बीकानेर में आपको राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां आने के लिए आपको किसी त्यौहार की तलाश करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि........
 
अगर आप भी गए है बीकानेर घूमने तो जानिए कहां मिलेंगे सस्ते होटल? यहां जानिए सबकुछ

बीकानेर में आपको राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां आने के लिए आपको किसी त्यौहार की तलाश करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप यहां जब भी जाएं, माहौल हमेशा जीवंत रहता है। यहां के किले, मंदिर और हवेलियां अपनी अनूठी वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं। यदि आप ऊंट महोत्सव के अवसर पर बीकानेर जा रहे हैं, तो आपको अच्छे और बजट होटल की चिंता जरूर होगी। क्योंकि, इस समय त्यौहार के आसपास होटल महंगे हो जाते हैं। अगर आप कम बजट में होटल लेना चाहते हैं तो आपको फेस्टिवल से थोड़ा दूर होटल लेना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको सस्ते होटल मिल सकते हैं।

सुभाष मार्ग, मोहल्ला व्यापारियान, कोट गेट, बीकानेर - यहां आपको 1500 के अंदर आसानी से होटल मिल जाएंगे। यह जूनागढ़ किले से सिर्फ 2 किमी दूर है। यहां आपको कई होटल और हॉस्टल मिल जाएंगे, जो बजट में होंगे। यह स्थान उन लोगों के लिए सर्वोत्तम है जो बीकानेर ऊँट महोत्सव देखने के बाद शहर की यात्रा करना चाहते हैं। किला यहां से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है।

आप बजट होटल के लिए रानी बाजार भी जा सकते हैं। यह कम बजट वालों के लिए सर्वोत्तम है। लोग यहां अच्छे और सस्ते होटलों की तलाश में आते हैं। रानी बाज़ार रोड बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास है। रेलवे स्टेशन सिर्फ 3 किमी र है। ऐसे में दूसरे शहरों से आने वाले लोगों के लिए यह जगह होटलों के लिए सबसे बेहतर है। यहां भी आपको 2000 रुपये के अंदर आसानी से होटल मिल जाएंगे।

अगर आप बीकानेर में कम बजट वाले होटल न मिलने से परेशान हैं तो यहां आना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यहां आपको 1500 से 2000 रुपए के अंदर होटल मिल जाएंगे। यदि आप बजट में होटल लेते हैं, तो आप अन्य चीजों पर भी खर्च कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप रात में सिर्फ होटल में समय बिताते हैं और पूरा दिन शहर में घूमते रहते हैं। यह राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है, इसलिए आपको कैमल फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए जरूर जाना चाहिए।