इस फरवरी आप भी परिवार के साथ जरूर करें नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों को एक्सप्लोर, Office की टेंशन हो जाएगा छू मंतर

जब फरवरी में यात्रा की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, दक्षिण भारत या राजस्थान का नाम लेते हैं।............
 
इस फरवरी आप भी परिवार के साथ जरूर करें नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों को एक्सप्लोर, Office की टेंशन हो जाएगा छू मंतर

जब फरवरी में यात्रा की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, दक्षिण भारत या राजस्थान का नाम लेते हैं।यह सच है कि फरवरी में देश के इन स्थानों की खूबसूरती अद्भुत होती है, लेकिन पूर्वोत्तर भारत को लगभग हर कोई भूल जाता है। उत्तर पूर्व भारत में भी कई ऐसी शानदार और प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां फरवरी में घूमने के बाद हर ई खुश हो जाएगा।जी हां, असम से लेकर अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से लेकर मेघालय तक कई ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जहां विदेशी पर्यटक भी फरवरी में घूमने पहुंचते हैं।इस लेख में हम आपको उत्तर पूर्व भारत की कुछ शानदार और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां फरवरी में पार्टनर, फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग ही मजा है।

जब फरवरी में उत्तर पूर्व में कुछ शानदार और मनमोहक स्थानों पर घूमने की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले जीरो वैली का जिक्र करते हैं। यह खूबसूरत घाटी उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। न केवल घरेलू बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस घाटी को देखने आते हैं।

जीरो वैली के बारे में कहा जाता है कि फरवरी के महीने में इसकी खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस समय घाटी में हर जगह फूल ही फूल नजर आते हैं। फरवरी की गुलाबी सर्दी में यहां आराम और रोमांटिक पल बिताए जा सकते हैं। जीरो वैली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आप ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं।

माजुली द्वीप न केवल उत्तर पूर्व में बल्कि पूरे भारत में एक प्रसिद्ध स्थान है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पर्यटक इस द्वीप की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। यह प्रसिद्ध द्वीप उत्तर पूर्व में असम राज्य में स्थित है। इस द्वीप का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

February Destination: फरवरी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों को एक्सप्लोर  नहीं किया तो आपका घूमना है बेकार | best places to visit february in north  east india | HerZindagi

माजुली द्वीप के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र द्वीप है जो नदी के बीच में स्थित है। यह खूबसूरत द्वीप असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। माजुली द्वीप प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। वर्ष के अन्य महीनों  अलावा फरवरी में यहां सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।

मेघालय की राजधानी शिलांग भी फरवरी में घूमने के लिए किसी शानदार और खूबसूरत जगह से कम नहीं है। समुद्र तल से 4 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित शिलांग अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई शानदार जगहों के लिए भी जाना जाता है।

शिलांग में आप शिलांग पीक, उमियम झील, लतलम घाटी और एलीफेंट फॉल्स जैसी शानदार जगहों की सैर कर सकते हैं। फरवरी में यहाँ का मौसम भी बहुत सुहावना होता है। शिलांग में दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ-साथ आप ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप पारंपरिक पूर्वोत्तर भारतीय व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।