पार्टनर के साथ हनीमून के लिए देख रहे हैं बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन,तो लिस्ट में शामिल करें यह डेस्टिनेशन

पार्टनर के साथ हनीमून के लिए देख रहे हैं बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन,तो लिस्ट में शामिल करें यह डेस्टिनेशन
 
पार्टनर के साथ हनीमून के लिए देख रहे हैं बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन,तो लिस्ट में शामिल करें यह डेस्टिनेशन

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,शादी के बाद कपल्स हनीमून पर जाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। इसके लिए वह एक ऐसी लोकेशन की तलाश में रहते हैं जो कपल्स के लिए बेस्ट हो और रोमांटिक भी। हनीमून वो टाइम है जब पति पत्नी शादी में हुई थकान मिटाते हैं और रिलैक्स करते हैं। इस समय में वह एक दूसरे को करीब से भी जानते हैं। कपल्स के लिए ये लाइफ का सबसे हसीं पल होता है। इस दौरान बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं। अगर आपकी भी शादी की डेट नजदीक आ रही है और आप भी हनीमून प्लान कर रहे हैं तो यहां देखिए हनीमून के लिए बेस्ट-रोमांटिक डेस्टिनेशन- 

गोवा- हनीमून के लिए कपल्स गोवा जा सकते हैं। ये भारत की सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां नए कपल्स बीच पर एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डालकर सुंदर नजारों को एंजॉय करते हैं। गोवा में कई बीच हैं, जहां पर आप पार्टी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ बीच पर आप शांति से एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। 

दार्जिलिंग- ये जगह चाय बागानों के लिए फेमस है यहां कपल्स हनीमून के लिए भी जाते हैं। यहां आप टॉय ट्रेन से घूम सकते हैं। इस दौरान ट्रेन में बैठकर आप चाय के बागान, देवदार के जंगल और नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।इस मौसम में आपको यहां पर माउंट एवरेस्ट की चोटी भी देखने को मिल सकती है।

अंडमान और निकोबार द्वीप- मैरिड कपल के लिए यह बीच साइड डेस्टिनेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां का खूबसूरत नजारा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। साथ ही हैवलॉक द्वीप के एलिफेंट बीच पर स्नॉर्केलिंग का मजा ले सकते हैं। जिन कपल्स को शांति वाली जगहपसंद हैं, उनके लिए अंडमान और निकोबार द्वीप बेस्ट रहेगा।

तवांग- इस मौसम में आपको तवांग का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। तवांग की माधुरी झील सबसे फेमस झीलों में से एक है। कहते हैं कि जो कोई भी इस झील को देखता है, वो उसे देखता ही रह जाता है। पार्टनर के साथ इस जगह की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने के लिए जरूर जाएं।