आगरा के इन बाजारों में आपको मिलेगा दिल्ली से भी सस्ता सामान, जमकर उठाए खरीदारी का मजा

यात्रा के शौकीन लोग अक्सर नई जगहों की खोज करना पसंद करते हैं। वह जहां भी जाते हैं, वहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों और मुख्य स्थानों पर जाना नहीं भूलते। खैर, हम जहां भी घूमने जाते हैं, पर्यटन स्थलों के अलावा वहां का बाजार भी जरूर देखते हैं। किसी भी स्थान की संस्कृति की झलक हमें वहां के बाजारों में देखने को मिलती है।
आगरा उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। आगरा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले ताजमहल का ख्याल आता है। वैसे तो आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यहां कई ऐतिहासिक जगहें भी हैं, जहां अक्सर पर्यटक आते हैं। आपने आगरा के पर्यटन स्थलों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन आज हम आपको यहां के प्रमुख बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आपको दिल्ली से भी सस्ता सामान मिलेगा। इस बाजार का नाम सुनते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी पौराणिक और ऐतिहासिक बाजार में जा रहे हैं। यह लोहा मंडी क्षेत्र में स्थित एक बाजार है। स्ट्रीट शॉपिंग के शौकीन लोग यहां से विभिन्न प्रकार का सामान खरीद सकते हैं। यहां कपड़े, जूते, आभूषण, बैग, घरेलू सामान, सब कुछ कम दामों पर मिलता है।
आगरा के बाजारों में आपको जबरदस्त शिल्पकला के नमूने देखने को मिलेंगे। किनारी बाज़ार यहां के सबसे सस्ते और बड़े थोक बाज़ारों में से एक है। यहां आपको हस्तशिल्प और चमड़े की वस्तुएं बहुत कम कीमत पर मिलेंगी। यहां से कपड़ा, कांच के बने पदार्थ और संगमरमर जैसी चीजें भी खरीदी जा सकती हैं।
जिस तरह दिल्ली का सदर बाज़ार प्रसिद्ध है, उसी तरह आगरा का सदर बाज़ार भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़ों की खरीदारी करने को मिलेगी। अगर आप चमड़े का कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो वह भी आपको यहां मिल जाएगा। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिन खुला रहता है।