अटल टनल के आसपास में स्थित हैं शानदार और हसीन जगहें, नजारे देख नहीं करेगा वापस आने का मन

हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में जेड-टर्न सुरंग का उद्घाटन किया। जेड-बेंड सुरंग के उद्घाटन से पर्यटकों में भी खुशी है, क्योंकि अब बर्फबारी में भी लेह और सोनमर्ग का भ्रमण किया जा सकेगा।जेड-बेंड सुरंग के अलावा अटल सुरंग भी देश और पर्यटकों के लिए खास मानी जाती है, क्योंकि यह रोहतांग दर्रे में स्थित है और लेह को मनाली से जोड़ती है। भारी बर्फबारी में भी अटल सुरंग के जरिए लेह से मनाली तक आसानी से यात्रा की जा सकती है। इसलिए बर्फबारी के दौरान अटल टनल के आसपास हजारों पर्यटक नजर आते हैं।
जब भी अटल टनल के आसपास स्थित किसी शानदार और खूबसूरत जगह पर जाने की बात आती है तो कई लोग सबसे पहले मनाली का ही जिक्र करते हैं। मनाली हिमाचल के साथ-साथ देश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है।
मनाली एक ऐसी जगह है जहां न केवल घरेलू बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। बर्फबारी के दौरान मनाली की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इसलिए बर्फबारी के दौरान अधिकतम पर्यटक यहां आते हैं। कई लोग यहां बर्फ से जुड़ी गतिविधियां करना पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको यह भी बता दें कि आप मनाली के रास्ते भी अटल टनल तक जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित सोलंग घाटी लाखों पर्यटकों के लिए किसी खूबसूरत स्वर्ग से कम नहीं है। यह खूबसूरत घाटी रोहतांग दर्रे के रास्ते में मौजूद है, जहां हर समय पर्यटकों की भीड़ मौजूद रहती है।
सोलंग घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीले पहाड़ों के लिए पूरे हिमाचल में प्रसिद्ध है। बर्फबारी के दौरान इस घाटी की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यही कारण है कि कई लोग बर्फबारी के दौरान ही यहां घूमने आते हैं। यहां बर्फ से जुड़ी गतिविधियां भी बहुत लोकप्रिय हैं।