कपड़ों से लेकर बैग्स और फुटवियर तक, मध्य प्रदेश के इन 3 बाजारों से जमकर करें शॉपिंग

मध्य प्रदेश भारत के हृदय के रूप में प्रसिद्ध है। भारत के इस हृदयस्थल में देखने लायक एक से अधिक चीजें हैं। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं, जहां पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। घूमने के अलावा मध्य प्रदेश में शॉपिंग के लिए भी एक से बढ़कर एक बाजार हैं। इन बाजारों में न केवल स्थानीय लोग बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटक भी खरीदारी करते नजर आते हैं।
खरीदारी एक ऐसी चीज़ है जो हर किसी को बहुत पसंद होती है। जब खरीदारी की बात आती है तो हर कोई सस्ते और अच्छे बाजार की तलाश करता है। अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं तो आज हम आपको मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर के कुछ मशहूर और सस्ते बाजारों के बारे में बताएंगे। आप यहाँ से बहुत सारी खरीदारी कर सकते हैं।यह जबलपुर के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। दिल्ली ही नहीं, जबलपुर का सदर बाजार भी प्रसिद्ध है। आप यहां 200 से 300 रुपए में एक से बढ़कर एक शर्ट, टी-शर्ट और कुर्ते खरीद सकते हैं। यहां महिलाओं के लिए साड़ियों की एक से अधिक किस्में भी मिल सकती हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक और हस्तशिल्प वस्तुएं भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
नाम से हैरान होने की जरूरत नहीं है, यह बाजार गोरखपुर में नहीं बल्कि जबलपुर में मौजूद है। यहां आप जींस, टी-शर्ट, टॉप, कुर्ते, साड़ी और अन्य कपड़े बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं तो भी यह मार्केट सबसे अच्छी मानी जाती है। यहां अच्छी गुणवत्ता वाले जूते भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। घर के लिए सजावटी सामान भी यहां उपलब्ध हैं।यह शहर में मौजूद सबसे फैशनेबल बाजारों में से एक है।
यहां आपको एक से बढ़कर एक किस्म के सामान मिलेंगे। यहां से आप कुर्तियां, जींस, टॉप, शर्ट और मेकअप का सामान खरीद सकते हैं। पार्टी वियर कपड़े भी यहां आसानी से उपलब्ध हैं। यहां से बैग, बेल्ट और जूते भी खरीदे जा सकते हैं।