इस जून हनीमून के लिए ये हैं दुनिया की सबसे सस्ते जगहें, मात्र 5000 हजार रूपए में निपट जाएगा पूरा ट्रिप

अगर आप भारत से बाहर कहीं हनीमून प्लान कर रहे हैं जो न सिर्फ खूबसूरत हो बल्कि आपकी जेब पर भी भारी न पड़े तो ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है.........
 
इस जून हनीमून के लिए ये हैं दुनिया की सबसे सस्ते जगहें, मात्र 5000 हजार रूपए में निपट जाएगा पूरा ट्रिप

अगर आप भारत से बाहर कहीं हनीमून प्लान कर रहे हैं जो न सिर्फ खूबसूरत हो बल्कि आपकी जेब पर भी भारी न पड़े तो ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है। चाहे हनीमून हो, बेबीमून हो या प्री-वेडिंग शूट, ये जगहें हर किसी के लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में, ताकि आप पहले से प्लान कर सकें और अपनी यात्रा को यादगार बना सकें।

इस जून हनीमून के लिए ये हैं दुनिया की सबसे सस्ते जगहें, मात्र 5000 हजार रूपए में निपट जाएगा पूरा ट्रिप

मोरक्को

मोरक्को अफ़्रीका के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। जहां आप अपनी छुट्टियों को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। आप ऊंचे पहाड़ों और दूर-दूर तक फैले रेगिस्तान वाली जगह के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद आपको इसकी खूबसूरती का एहसास होगा। यहां आप मराकेश, सहारा रेगिस्तान, एस्सौइरा, कैसाब्लांका, शेफचौएन और टैंजियर की यात्रा कर सकते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका भारत से ज्यादा दूर नहीं है और सस्ता भी है इसलिए आप यहां भी अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। यहां आकर आप विंड सर्फिंग, कायाकिंग, बोटिंग, वॉटरस्कीइंग, स्कूबा डाइविंग जैसी कई गतिविधियां देख सकते हैं। हालाँकि, श्रीलंका अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यहां के समुद्रतट भी बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरे हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटों बैठकर एंजॉय कर सकते हैं।

इस जून हनीमून के लिए ये हैं दुनिया की सबसे सस्ते जगहें, मात्र 5000 हजार रूपए में निपट जाएगा पूरा ट्रिप

टर्की

तुर्की भी दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। यह देश सिर्फ हनीमून के लिए ही नहीं बल्कि प्री-वेडिंग शूट के लिए भी लोकप्रिय हो रहा है। यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। अच्छी बात यह है कि हर तरह का पर्यटक यहां आकर आनंद ले सकता है। मतलब, प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर प्रेमियों तक सभी के लिए यहां ढेरों विकल्प मौजूद हैं। समुद्र तटीय यह देश अपने सूर्यास्त के लिए भी प्रसिद्ध है।