पश्चिम बंगाल की ये डरावनी जगहें हो सकती है परफेक्ट डेस्टिनेशन

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक कई खूबसूरत और शानदार जगहें हैं जिनकी चर्चा विश्व स्तर पर होती है।जिस तरह देश के बाकी हिस्से अपनी कई अद्भुत जगहों के लिए मशहूर हैं, उसी तरह पश्चिम भारत भी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। जी हां, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में ऐसी कई जगहें हैं जहां हर दिन हजारों पर्यटक आते हैं।
पश्चिम भारत की मशहूर और खूबसूरत जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप देश के इस हिस्से की डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको पश्चिम भारत की कुछ ऐसी डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम से ही कई लोगों की रूह कांप जाती है।
राजस्थान देश के पश्चिमी भाग में स्थित एक प्रमुख एवं खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इतनी लोकप्रिय है कि हर दिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक यहां शाही आतिथ्य के लिए पहुंचते हैं।
जैसलमेर राजस्थान का एक प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन केंद्र है, लेकिन शहर में स्थित कुलधरा गांव पश्चिमी भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। कहा जाता है कि इस गांव पर ब्राह्मणों का श्राप है कि जो भी यहां रहना चाहेगा वह जीवित नहीं बच पाएगा।
ऐसा माना जाता है कि श्राप के बाद इस गांव में रहने वाले सभी लोगों ने एक रात अचानक घर खाली कर दिया और किसी ने यहां रहने की हिम्मत नहीं की। ये गांव खंडहर में तब्दील हो चुका है.